फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले की 255 पंचायतों में मतदान करवाने के लिए 549 पोलिंंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
धर्मपुर से पंचायतों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद - फोटो : चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरी।
विज्ञापन
तीन चरणों में चुनाव प्रक्रिया होगी संपन्न, 3,300 कर्मचारी संभालेंगे पोलिंग बूथों पर पूरी व्यवस्थाएं
विज्ञापन

तीनों चरणों 26, 28 और 30 मई को होगा मतदान करवाने
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की 255 पंचायतों में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए सोमवार को 549 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। इसमें करीब 3,300 कर्मचारी शामिल हैं, जिसमें पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी, पुलिस व होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इससे पहले उन्हें पोलिंग सामग्रियां वितरित की गईं। जो पूरी सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगे। 1,565 पोलिंग बूथों पर यह मतदान करवाएंगे। वहीं तीनों चरणों 26, 28 और 30 मई को मतदान करवाने के बाद यह पोलिंग पार्टियां वापस लौटेंगी। पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों की मतगणना मतदान के दिन ही कर दी जाएगी, जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति की मतगणना 31 मई को होगी। छह विकास खंडों से यह पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इससे पहले इन्हें निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर भी कोई दिक्कत आती है तो पीठासीन अधिकारी तुरंत इसकी सूचना उन्हें दें। वहीं रिजर्व में भी पोलिंग पार्टियां रखी गई हैं, जो किसी भी परेशानी होने पर तुरंत संबंधित बूथों पर व्यवस्थाएं संभालेंगी। इसी तरह मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स एवं अन्य चुनाव सामग्री को चरणबद्ध तरीके से स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवाया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होगी। वहां के सेक्टर अधिकारी संबंधित सामग्री सुरक्षित रूप से प्रशासन के पास जमा करवाएंगे। तीसरे चरण में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में उपयोग किए गए बैलेट बॉक्स के साथ-साथ प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य चुनावों में प्रयुक्त बॉक्स भी प्रशासन के सुपुर्द किए जाएंगे। प्रशासन ने चुनाव सामग्री की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं।
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी
इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा ने कहा कि जिले में निष्पक्ष मतदान के लिए 549 पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना हो गई हैं। पहले चरण के मतदान के लिए यह सोमवार शाम तक पोलिंग बूथ तैयार कर लेंगे। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें