फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिलेभर में 0-5 साल के 54,448 बच्चों ने पिलाई पोलियो की दवाई

विज्ञापन
बद्दी में दून के विधायक राम कुमार चौधरी प्लस पोलियो अभियान के दौरान बच्चे के दवाई पिलाते हुए- स
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए बनाए 450 बूथ
विज्ञापन

पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर टीम थी तैनात
आशा, आंगनबाड़ी, हेल्थ केयर वर्करों, नर्सिंग कॉलेजों के प्रशिक्षुओं की लगाई थी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान के दौरान रविवार को 0-5 साल के 54,448 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। अभियान की सफलता के लिए विभाग की ओर से अस्पतालों के अलावा पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों में टीम की तैनाती की गई थी। विभाग की ओर से 450 बूथ स्थापित किए गए थे। इनमें आशा वर्कर, आगंनबाड़ी वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर, नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षुओं की टीम की ड्यूटी लगाई गई थी। अभिभावकों से टीम की ओर से जानकारी लेने के बाद ही पोलियो ड्राप बच्चों को पिलाई जा रही थी। पोलियो ड्राप पिलाने के बाद बच्चों के हाथ में स्याही का निशान भी लगाया गया ताकि बच्चे की जानकारी अन्य जगहों पर भी पता लग सके। गौर रहे कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बार 88,000 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने कमर कसी थी। बीते दिनों विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान के तहत सेंसीटाइजेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किया। वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है। विभिन्न कारणों के दृष्टिगत हमारा पर्यावरण पोलियो के वायरस से मुक्त नहीं है। इसी कारण पोलियो मुक्त अभियान को जारी रखना आवश्यक है ताकि देश एवं प्रदेश को शत-प्रतिशत पोलियो मुक्त रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि पोलियो अभियान में टीमों ने बेतहर कार्य किया है।

इनसेट
आज से चलेगा घर-घर अभियान
पोलियो अभियान से छूटे बच्चों को 22 व 23 दिसंबर घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने अलग से टीमें बनाई हैं। टीमों को निर्देश दिए है कि वे प्रत्येक घर में जाकर बच्चों के बारे में जानकारी लें और पोलियो बूंद पिलाएं ताकि विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


इनसेट
916 बच्चों को दी पल्स पोलियो
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार में पल्स पोलियो के 10 बूथ पर 916 बच्चों ने पोलियो की खुराक गटकी। हेल्थ सुपरवाइजर अरुणा शर्मा व डॉ. एसके ने बताया कि सिविल अस्पताल कुनिहार के अलावा अलग-अलग जगहों पर लोगों की सुविधा अनुसार 10 पोलियो बूथ लगाए गए थे। सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा वर्करों ने इस मिशन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन


इनसेट
बद्दी में 15,127 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
बद्दी (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला स्वास्थ्य खंड में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत 15,127 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ बच्चों को दवाई पिला कर किया। बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने बताया कि पालियों की खुराक पिलाने के लिए बद्दी-बरोटीवाला स्वास्थ्य खंड में 63 बूथ बनाए गए थे। इसके अलावा 14 मोबाइल टीमें थी जो स्लम एरिया में झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बच्चों को की दवाई पिलाने में लगी हुई थी। संवाद

बद्दी में दून के विधायक राम कुमार चौधरी प्लस पोलियो अभियान के दौरान बच्चे के दवाई पिलाते हुए- स

बद्दी में दून के विधायक राम कुमार चौधरी प्लस पोलियो अभियान के दौरान बच्चे के दवाई पिलाते हुए- स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें