मढांवाला गौशाला में रक्तदान शिविर में रक्तदान करने लोग। सवांद
मारुति इंडस्ट्रीज ने श्री श्याम गोशाला समिति के साथ लगाया कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के दवनी स्थित मारुति इंडस्ट्रीज ने श्याम गोशाला सेवा समिति के साथ मिलकर मंढावाला गोशाला में रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 52 युवाओं ने रक्तदान किया। शुभारंभ हरियाणा रेडक्राॅस सोसायटी के महासचिव मुकेश अग्रवाल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला नालागढ़ के संघ चालक महेश कुमार कौशल ने किया। शिविर में सहयोगी संस्थाओं के तौर पर डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति नालागढ़ व सेवा भारती का विशेष सहयोग रहा।
शिविर के संचालक पंकज गुप्ता व गोशाला संचालक नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। हरियाणा रेडक्राॅस सोसायटी के महासचिव मुकेश अग्रवाल ने रक्तदान कैंप लगाने वालों की सराहना की। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष डॉ विक्रम बिंदल, पंकज गुप्ता, डॉ रूप किशोर ठाकुर, सर्व सहायता संगठन के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा, वसुधा गुप्ता, सार्थक गुप्ता, नीरज गुप्ता, राहुल कुमार सहित कई सदस्य व स्वयं सेवक उपस्थित रहे।