फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 52 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, दवाएं भी दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग ने बडोआ में लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आयुष विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित कीं।
डॉ. नीतू ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को ड्रग्स से होने वाले नुकसान, अच्छी जीवनशैली, संतुलित खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। लोगों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं। इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अजैब सिंह नायर ने लोगों को सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम और शीर्षासन का अभ्यास भी करवाया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट निशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संदेश कुमारी, पालो देवी, शिष्यो देवी, फुला देवी, शकीनो देवी, भोली देवी, श्याम लाल, मोहित सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें