फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांचों विस क्षेत्रों के 53 मतदान केंद्रों पर होगी वेब कास्टिंग : विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। जिला के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 53 मतदान केंद्रों पर मतदान की पूरी प्रक्रिया को लेकर वेब कास्टिंग की जाएगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में इन प्रबंधों के मद्देनजर बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, एसडीएम सोलन रोहित राठौर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव कुमार, नायब तहसीलदार निर्वाचन मोहिंद्र ठाकुर के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी और बीएसएनएल के इंजीनियर मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के अर्की, नालागढ़, दून, सोलन और कसौली के 53 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग होगी। उन्होंने इन स्थानों पर कनेक्टिविटी को लेकर बीएसएनएल के इंजीनियर को शनिवार तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएनल सुनिश्चित करे कि जिन मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जानी है, वहां पर इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्पीड बेहतर होनी चाहिए जिससे मतदान की अपेक्षित वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्की के 13, नालागढ़ के 10, दून के 9, सोलन के 11 और कसौली के 10 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि वेब कास्टिंग के सभी उपकरणों की उपलब्धता और वेब कास्टिंग संचालन की प्रक्रिया 16 मई तक हर हाल में पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें