आचार संहिता लागू होने से रुकेंगे नगर परिषद के ढाई करोड़ के काम
सड़क, नालों के तटीकरण सहित अन्य कार्य नहीं हो पाएंगे शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से सोलन शहर में नगर परिषद की ओर से करवाए जाने वाले कार्य अधर में लटक गए। इससे शहर के लोगों को मिलने वाला लाभ न के बराबर रह गया। गौर रहे कि नगर परिषद की ओर से शहर में ढाई करोड़ की लागत नए विकास कार्य करवाए जाने हैं। इनमें सड़क, नाले, पार्कों को जोर्णोद्धार सहित अन्य कई प्रकार के कार्य किए जाने हैं, लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद इन कार्यों पर रोक लग जाएगी। साथ ही ये कार्य अब चुनाव तक शुरू नहीं हो पाएंगे। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। इससे पूर्व लोगों ने सड़कों की मरम्मत सहित अन्य कई प्रकार के होने वाले विकास कार्यों पर अपनी आंखें टिकाए बैठे थे। इस बारे में नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आचार संहिता के लागू होने से शहर में होने वाले ढाई करोड़ के विकासात्मक कार्य नही हो पाएंगे।