फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल लाए गए एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया है और उसके रक्त के नमूने कसौली लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सोलन अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित व संभावित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। इससे पूर्व दो स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जानकारी अनुसार सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में स्वाइन फ्लू संभावित एक और मरीज सिरमौर के नौहराधार से लाया गया है। मरीज के रक्त के नमूने कसौली लैब में भेजे गए हैं।
गौर रहे कि इससे पहले भी स्वाइन फ्लू से ग्रस्त एक मरीज राजगढ़ और गौड़ा क्षेत्र से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन है। अस्पताल और सभी ब्लॉकों में टेमी फ्लू दवाई और सिरप उपलब्ध है। जहां पर स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं वहां पर हेल्थ वर्कर के साथ सुपरवाइजर भी कार्य में लगे हुए हैं। पूरे जिला में अब तक 12 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। साथ ही अब नौहराधार में स्वाइन फ्लू से संभावित मरीज के परिवार और अन्य नजदीकी रिश्तेदारों में लक्षणों की जांच सिरमौर से जाने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी। लक्षण पाए जाने पर दवाई भी उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने भी दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक मंगवा लिया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि नौहराधार के सिरमौर को स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी। उन्होंने बताया कि संभावित मरीज स्वाइन फ्लू से ग्रस्त है या नहीं, इसका पता टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। अस्पताल में दवाइयों को और स्टॉक पहुंच चुका है।
औद्योगिक हब बीबीएन में स्वाइन फ्लू का मामला प्रकाश में आया है। प्रदेश में पांव पसार चुके स्वाइन फ्लू ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी दस्तक दे दी है और न्यू नालागढ़ की एक महिला में स्वाइन फ्लू डिटेक्ट हुआ है। महिला का उपचार पीजीआई में चल रहा है और इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तुरंत ही परिवार के सभी सदस्यों सहित उनके किरायेदारों को टेमी फ्लू दवा दे दी गई है। न्यू नालागढ़ में रहने वाली इस 30 वर्षीय महिला को पीजीआई में स्वाइन फ्लू डिटेक्ट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला कहीं बाहर गई हुई थी और उसका स्वास्थ्य खराब हुआ तो पड़ोसी राज्य के अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। उधर, बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि बीबीएन के तहत न्यू नालागढ़ में स्वाइन फ्लू का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना पीजीआई से प्रदेश स्वास्थ्य विभाग और उनके पास आई है। महिला के घर जाकर सभी सदस्यों सहित किरायेदारों को भी टेमी फ्लू दवा दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटियां सुनिश्चित बनाई गई हैं। शैक्षणिक संस्थानों सहित पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें