फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में डेंगू के

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन में डेंगू के आठ और नए मामले
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। बीबीएन में डेंगू का आंकड़ा अब 416 पहुंच गया है, जिसमें से बद्दी में डेंगू के 314 और नालागढ़ में 102 मामले शामिल हैं। बददी में एलीजा विधि से हुए टेस्टों में आठ मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं। बीएमओ नालागढ़ डॉ. कुलदीप जसवाल ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है और पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें, वहीं पूरी बाजू वाले वस्त्र पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से जागरूकता अभियान छेड़े हुए है, लेकिन इसमें लोगों को स्वयं भागीदारी सुनिश्चित बनानी अनिवार्य है तभी इस पर रोक लग सकती है। उन्होंने कहा कि बीबीएन के तहत बद्दी में डेंगू के आठ नए मामले पॉजीटिव पाए गए हैं और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें