फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज-स्याही खत्म, पांच माह से नहीं बंटे बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। सब डिवीजन भूमती के अंतर्गत कुंहर पंचायत के करीब तीन दर्जन गांव को बिजली बोर्ड ने पांच महीनों से बिल नहीं दिए हैं। बिल न मिलने से उपभोक्ताओं में रोष है। स्थानीय पंचायत के निवासी विनोद ठाकुर, शोभ राम, मनसा राम, लक्ष्मण ठाकुर, उमादत्त, सुरेश व मेहर चंद का कहना है कि पिछले पांच महीने से बोर्ड बिल नहीं दे रहा है। एक साथ अगर बोर्ड बिजली के बिल देता है तो इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इस कारण वह इकठ्ठा बिल नहीं दे पाएंगे।

विनोद ठाकुर ने कहा कि उनकी पंचायत पिछड़े क्षेत्र में आती है। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है और इससे ही इनका घर का निर्वाह होता है। उन्होंने कहा कि पंचायत के गांव कुंहर, शीलघाट, घड़याच, दयोथल, जघुन, लड़ोग सहित तीन दर्जन गांव के लोग पांच महीने का एक साथ बिजली का बिल नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभाग से मांग की है कि वह प्रत्येक माह उपभोक्ताओं को बिजली का बिल दे ताकि वह समय पर इसका भुगतान कर सकें। अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अर्की राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बिलिंग मैटीरियल जैसे (कागज-स्याही) न होने से यह दिक्कत पेश आई है। अब मैटीरियल आ गया है और अक्तूबर माह से लोगों को बिल दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें