अमर उजाला ब्यूरो
साथ ही छोटी गाड़ियों में टमाटर को बाहरी राज्यों के लिए भेजा गया। सोलन सब्जी मंडी में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के बाद टमाटर समेत अन्य सब्जियों की लोडिंग-अनलोडिंग होती रही। इस दौरान कुछ ही ट्रकों को सब्जी मंडी के अंदर व बाहर खड़े देखा गया। देश में शुक्रवार को ट्रक यूनियनों की हड़ताल से सोलन सब्जी मंडी को ज्यादा नुकसान नहीं झेलना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह से ही किसान अपने उत्पादों को लेकर सब्जी मंडी पहुंचे। शुक्रवार को भी सोलन में टमाटर के करीब 10 हजार क्रेट पहुंचे। इस दौरान मंडी में आढ़तियों की ओर से इसकी सप्लाई बाहरी राज्यों के लिए की गई। मंडी से टमाटर की सप्लाई नियमित रूप से होती रही। सोलन मंडी में शुक्रवार को टमाटर 500 रुपये तक बिका हड़ताल का कोई अधिक असर न होने से कारोबारियों और किसानों की परेशानी कम हो गई। साथ ही सोलन सेब मंडी से भी सेब का कारोबार होता रहा।
30 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं
सब्जी मंडी के व्यापारी पदम पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार को हड़ताल से किसी तरह की दिक्क्तें नहीं रही। मंडी से करनाल, पानीपत, दिल्ली के लिए वाहनों को भेजा गया। शुक्रवार को करीब 30 से अधिक बड़े वाहनों को रवाना किया गया।