परवाणू (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाणू में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे कैंप के छठे दिन छात्र-छात्राओं ने स्कूल व आसपास के इलाकों की सफाई की। प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी ठाकुर सेन और सरिता चौहान की देखरेख में स्कूली बच्चों ने विधालय परिसर, स्कूल छत व पानी की टंकियों की सफाई की।
स्कूल की वाटिका को सुन्दर बनाने के लिए क्यारियों में मिट्टी भरकर फूलों रौपे। स्कूल गेट के आसपास भी बच्चों ने सफाई अभियान को अंजाम दिया। गौरतलब है कि कैंप के दौरान हर दिन किसी न किसी सामाजिक कार्य को बच्चों द्वारा किया जाता है। इससे पहले के दिनों में भी आशापूरनी मंदिर और गुम्मा गांव में बच्चे सफाई और अन्य तरह की गतिविधियों को अंजाम दे चुके हैं।