फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़माजरी में लगे निशुल्क शिविर में 160 की जांची आंखें

विज्ञापन
आंखें
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के झाड़माजरी स्थित प्राचीन शिव और शनि नवग्रह मंदिर में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 160 लोगों के आंखों की जांच की गई। इस दौरान शिविर में आए लोगों को निशुल्क दवाईयां और लैंस भी मुहैया करवाए गए। शिविर का शुभारंभ हरिद्वार जूना अखाड़ा के महंत जीवन गिरि महाराज ने किया।शिविर में दशमेश आई एवं मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल मुल्लापुर के मुख्य नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निर्मल सिंह और डॉ. बलजिंदर कौर ने मरीजों की आंखों की जांच की। डॉक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीजों की आंखों में एलर्जी, जलन और आंखों से कम दिखने आदि की समस्या पाई गईं हैं। कुछ लोगों की बीमारी गंभीर अवस्था में थी जिसमें आंख में कालापन और मोतिया आदि की समस्या थी।
विज्ञापन

शिविर के आयोजक निर्मल ठाकुर ने कहा कि मंदिर कमेटी का यह पहला शिविर है। यह शिविर प्रत्येक बुधवार को मंदिर प्रांगण में लगाया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में मंदिर कमेटी द्वारा स्किल, हृदय रोग और सामान्य शारीरिक जांच शिविर भी लगाएं जाएंगे। इस अवसर पर विवेक गुप्ता, निर्मल ठाकुर, हरबंस ठाकुर, रितेश अरोड़ा, निर्मल, रितेश, शैली, खेमराज, राजेश कुमार, शेर सिंह, सुखविंदर, रघुवीर, मोहित, हरीश, पंकज, रोशन, राजिंद्र और रामकिशन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें