फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन ट्रिब्यूनल दिल्ली में होगी सीमेंट प्लांट को लेकर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत दाड़लाघाट के गांव रोड़ी में अंबुजा सीमेंट कंपनी के प्लांट से पैदा प्रदूषण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दायर याचिका की सुनवाई दिल्ली में होगी। यह जानकारी प्रभावित किसान सभा संयोजक जगदीश शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दाड़लाघाट पंचायत के रोड़ी गांव में स्थापित अंबुजा सीमेंट कंपनी के दूसरे प्लांट से उनके गांव में फेल रहे वायु, ध्वनि प्रदूषण तथा धमाकों से मकानों में दरारें पड़ने से पैदा समस्याओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा दायर याचिका की सुनवाई 5-6 सालों से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की शिमला बेंच में चल रही थी। इसकी सुनवाई अब दिल्ली में होगी। जहां पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट नियमित रूप से बैठती है। बताया कि प्रभावित रोड़ी गांव के किसानों को अब जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। बताया कि याचिका की सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें