51 thousand cheated in the name of herbal products business in Darlaghat
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में एक व्यक्ति से हर्बल उत्पाद के व्यापार को लेकर 51 हजार की ठगी हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना दाड़लाघाट शैलेश वर्मा पुत्र आईएस वर्मा न्यू वर्मा ब्लॉक ए कसुंपटी शिमला हाल पता आईएसएम फाइनेंशियल सर्विसेस गांव दाड़लाघाट ने शिकायत दी है कि उसे हिमानी नामक लड़की का फोन आया। उसके साथ इसने ई-मेल से हर्बल उत्पाद व्यापार के प्रस्ताव साझा किए। हिमानी ने उसे सुरक्षा राशि जमा करने को कहा। शैलेश ने अकाउंट नंबर 3353201000357 में 51 हजार रुपये शाखा पिथमपुर मध्य प्रदेश में जमा किए। इसे कुछ दिन बाद एक पार्सल प्राप्त हुआ जिसमें कुछ हर्बल उत्पादों की कमी पाई गई। सात्विक संस्थान और इसकी कंपनी के साथ जो एग्रीमेंट हुआ था, सात्विक संस्थान ने उसका उल्लंघन करके शैलेश के साथ छल किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।