फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर परिषद परवाणू में 5,055 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड एक रहेगा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहरी निकाय चुनाव-2026 के तहत 17 मई को होने वाले नगर परिषद परवाणू के निर्वाचन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परवाणू के सभी 9 वार्डों में कुल 5,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आंकड़ों के अनुसार कुल मतदाताओं में 2,767 पुरुष और 2,288 महिला मतदाता शामिल हैं। विशेष बात यह है कि वार्ड 1 में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है, जहां 163 पुरुषों के मुकाबले 166 महिला मतदाता हैं। निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए प्रशासन ने 9 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से वर्गीकृत किया गया है। इसमें अतिसंवेदनशील वार्ड 1 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सेक्टर-2 और वार्ड -9 एनजेपीसी कार्यालय सेक्टर-1 को शामिल किया गया, जबकि संवेदनशील में वार्ड 2, 5 और वार्ड 8 के मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वार्ड अनुसार मतदान केंद्र
मतदान के लिए विभिन्न स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सेक्टर-2 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सेक्टर-1 में उद्योग अधिकारी कार्यालय, एचपीएमसी कोल्ड स्टोर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरला व अंबोटा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और लोट्स पब्लिक स्कूल शामिल हैं। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें