आचार संहिता के चलते अब अगली प्रक्रिया चुनाव के बाद होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। उप रोजगार कार्यालय कसौली में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय परवाणू की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई बीमा सखी योजना के तहत कई महिलाओं व युवतियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। जिन्हें अगले चरण में अब परवाणू बुलाया जाएगा। साक्षात्कार देने के लिए 50 युवतियां पहुंची थीं। हालांकि बुधवार को आयोजित होने वाले साक्षात्कार पंचायत चुनाव की आचार संहिता की अधिसूचना के कारण नहीं रोजगार कार्यालय में रद्द कर दिए गए, लेकिन जानकारी न होने के कारण यहां पर महिलाएं व युवतियां पहुंच गईं। ऐसे में एलआईसी अधिकारियों ने कार्यालय पहुंची महिलाओं के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें अगले चरण के लिए तैयार किया गया। अधिकारियों के अनुसार अब साक्षात्कार की अगली प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पश्चात वे वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से वह सभी कार्य कर सकेंगी। इस कार्य के लिए उन्हें मासिक मानदेय 7000 रुपये के साथ इंसेंटिव भी दिए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय परमाणू में संपर्क कर सकती हैं।