खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शुरू किया है विशेष अभियान
दूध, दहीं और चटनी की भी हुई जांच, सभी की गुणवत्ता सही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच तेज कर दी है। इसके तहत विभाग ने पिछले दो दिनों में करीब 50 खाद्य पदार्थों की जांच की है। शनिवार को विभाग की टीम ने परवाणू क्षेत्र में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग की टीम ने सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी का भी निरीक्षण किया गया। इसमें विभाग की टीम ने फूड टेस्टिंग वैन में दूध, दही, पानी, चटनी की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके अलावा परवाणू के कारोबारियों की दुकानों से पनीर और अन्य मिठाइयों की जांच की गई। हालांकि अभी तक किसी भी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में कमी नहीं पाई गई है।
इससे पहले बीते दिन टीम ने सोलन शहर के नए बस अड्डे के आसपास के क्षेत्रों में भी खाद्य पदार्थों की जांच की। इसमें विभाग की ओर से खास ध्यान एनालॉग पनीर पर दिया जा रहा है। विभाग हर खाद्य पदार्थ की दुकान में जाकर पनीर के सैंपल के साथ समय पर भी जांच कर रही है। विभाग की ओर से कारोबारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि कोई भी एनालॉग पनीर का इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोट
टीम की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच की गई, इसमें किसी की गुणवत्ता में कमी नहीं पाई गई है। कहा कि विभाग विशेष ध्यान मिठाइयों और पनीर पर रख रहा है। इसके अलावा आने वाले समय में भी दुकानों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। -वरिंद्रा चौहान, सहाययक आयुक्त, जिला खद्य सुरक्षा विभाग, सोलन