सोलन। जिले के तीन क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त के दौरान चिट्टा और चरस के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिमला, सोलन और पंजाब के पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। इसी बीच जब रजत निवासी श्याम निवास सुबाथू रोड सपरून की तलाशी ली तो उससे 53.49 ग्राम चरस बरामद की। दूसरे मामले में देर रात गश्त के दौरान हर्ष निवासी खान बिल्ला बिल्डिंग धोबीघाट रोड सोलन से 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
तीसरे मामले में परवाणू पुलिस ने कालका-शिमला एनएच पर बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप एक गाड़ी की तलाशी ली और 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसमें पुलिस तुषार ठाकुर निवासी गांव दयोरीघाट तहसील ठियोग जिला शिमला, संदीप कुमार निवासी गांव सदरपुर डाकघर खानपुर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब, जसविंद्र सिंह निवासी गांव बीड़ रौके डाकघर थाना व तहसील निहान सिंह वाला जिला मोगा पंजाब को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।