अर्की के एक नवनिर्माण भवन में दिया था चोरी को अंजाम
नलके, पाइप, शौचालय से संबंधित सामान किया था चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चोरी के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने अर्की क्षेत्र के एक नवनिर्माण भवन से नलके, पाइप, शौचालय से संबंधित सामान पर हाथ साफ किया था। इसकी शिकायत भवन मालिक ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है, जिसकी जांच चल रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार अजय कंवर निवासी गांव हरड़ी तहसील अर्की ने कुनिहार थाना में शिकायत दी थी कि गत वर्ष भारी बरसात के कारण इसने अपने भवन की मरम्मत का कार्य बंद किया हुआ था, लेकिन वह भवन की संपति को नियमित तौर पर जांच करता रहता था। एक दिन शाम के समय उक्त भवन का निरीक्षण किया तो भवन की खिड़की की जाली उखाड़ी गई थी। भवन के अंदर से नलके, पाईप, शौचालय से संबंधित सामान, बिजली का सामान गायब पाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें पांच नाबालिग शामिल पाए गए। उनसे चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि पकड़े गए बाल अपचारियों में से एक बाल अपचारी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है जिसके खिलाफ न्यू शिमला पुलिस थाना में बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत है। मामले की जांच जारी है।