फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.20 करोड़ रुपये की आय-व्यय को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चैहान ने की। जिला परिषद सोलन की 19 फरवरी से 29 सितंबर की लगभग 5.20 करोड़ की आय-व्यय को भी स्वीकृति दी गई। 48 मदों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने कहा कि विकास कार्यों को करने से पहले विभागों के अधिकारी-कर्मचारी संबंधित क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य से समन्वय स्थापित कर कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि चुने जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर सुलझा सकते हैं।
विज्ञापन

इससे बैठक में अनेक समस्याओं को उठाने का पर्याप्त समय मिलता है। निर्वाचित प्रतिनिधियों का यह प्रयास रहता है कि अधिकारियों-कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग से जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जा सके। लोक निर्माण, राजस्व, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, आबकारी, ग्रामीण विकास, पुलिस, प्रदूषण इत्यादि विभागों से 48 मदों पर चर्चा की गई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन चुने प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जनसमस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ गतिशीलता लाएं।
बैठक में जिला परिषद सोलन के उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, पंचायत समिति कंडाघाट की उपाध्यक्ष रीता ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शीला, सविता ठाकुर, मीना वर्मा, सुमन लता, रमा ठाकुर, निर्मला देवी, सुखदेव कौर, सत्या देवी, सुनीता गर्ग, यशवंत सिंह, रामकृष्ण शर्मा, विभिन्न पंचायत समिति के अध्यक्षों और जिला के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें