उपायुक्त ने दी जानकारी, 23,964 पुरुष और 23,779 महिला मतदाता शामिल, तीन चरणों में होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के लिए विकास खंड सोलन की 39 ग्राम पंचायतों में कुल 47,743 मतदाता हैं। इनमें 23,964 पुरुष और 23,779 महिला मतदाता हैं। इसमें ग्राम पंचायत आंजी में कुल 692 मतदाताओं में 344 पुरुष और 348 महिलाएं, बसाल में 1054 मतदाताओं में 526 पुरुष और 528 महिलाएं, डांगरी पंचायत में 2,420 मतदाताओं में 1,220 पुरुष और 1,200 महिलाएं, धार बखुना में 600 मतदाताओं में 316 पुरुष और 284 महिलाएं, धरोट में 1,106 मतदाताओं में से 577 पुरुष और 529 महिलाएं। जौणाजी में 1,494 मतदाताओं में 751 पुरुष और 743 महिलाएं, कोठों में कुल 1,071 मतदाताओं में 554 पुरुष और 517 महिलाएं, मनसार में 1,027 मतदाताओं में 519 पुरुष और 508 महिलाएं, मशीवर में 1,133 मतदाताओं में 572 पुरुष और 561 महिला शामिल हैं।
नौणी मझगांव में 684 मतदाताओं में 342 पुरुष और 342 महिलाएं, ओच्छघाट में 1,232 मतदाताओं में 623 पुरुष व 609 महिलाएं, पड़ग में 1,481 मतदाताओं में 735 पुरुष और 746 महिलाएं, सलोगड़ा में 1,849 मतदाताओं में 899 पुरुष व 950 महिलाएं, सन्होल में 1,373 मतदाताओं में 702 पुरुष तथा 671 महिलाएं, सपरुन में 1,342 मतदाताओं में 668 पुरुष व 674 महिलाएं, सेर बनेड़ा में 717 मतदाताओं में 355 पुरुष और 362 महिलाएं, सेरी में 819 मतदाताओं में 415 पुरुष और 404 महिलाएं, शमरोड़ में 1,166 मतदाताओं में से 576 पुरुष व 590 महिलाएं हैं। शामती में 894 मतदाताओं में से 423 पुरुष व 471 महिलाएं मतदाता हैं। इसी तरह अन्हेच में 1,312 मतदाताओं में 653 पुरुष व 659 महिलाएं हैं। बड़ोग में कुल 1,430 मतदाताओं में 705 पुरुष व 725 महिलाएं, भारती में 1,194 मतदाताओं में 614 पुरुष व 580 महिलाएं, बोहली में 1,408 मतदाताओं में 703 पुरुष और 705 महिलाएं, चामत भड़ेच में कुल 1,119 मतदाताओं में 566 पुरुष और 553 महिला मतदाता हैं।
चेवा में 1,858 मतदाताओं में 939 पुरुष व 919 महिलाएं, देवठी में 1,048 मतदाताओं में 527 पुरुष व 521 महिलाएं, हरिपुर में 1,328 मतदाताओं में 651 पुरुष व 677 महिलाएं, जाबल जमरोट में 1,781 मतदाताओं में 882 पुरुष व 899 महिलाएं, जाडली में 1,622 मतदाताओं में 815 पुरुष व 807 महिलाएं, काबाकलां में 897 मतदाताओं में 448 पुरुष व 449 महिलाएं हैं।
कक्कड़हट्टी में 1,209 मतदाताओं में 606 पुरुष व 603 महिलाएं, कोरों में कुल 1,118 मतदाताओं में 581 पुरुष व 537 महिलाएं, नेरी कलां में 895 मतदाताओं में 459 पुरुष व 436 महिलाएं, पट्टा बरावरी में 1,353 मतदाताओं में 684 पुरुष व 669 महिलाएं, रणो में 886 मतदाताओं में 449 पुरुष व 437 महिलाएं हैं। शडियाणा में 1,484 मतदाताओं में 735 पुरुष व 749 महिलाएं, सुल्तानपुर में 993 मतदाताओं में 490 पुरुष व 503 महिलाएं, तोप की बेड़ में 1,100 मतदाताओं में 562 पुरुष और 538 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 व 30 मई को प्रातः 7:00 से सांय 3:00 बजे तक मतदान होगा।