फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इग्नू अध्ययन केंद्र सोलन में 24 मई को होगी ऑनलाइन इंडक्शन मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नए छात्रों को दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारियां, शिक्षा सत्र 2026 के लिए 450 ने लिया है दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तहत आने वाले अध्ययन केंद्र 1103 सोलन की ओर जनवरी 2026 सत्र में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आगामी 24 मई को एक ऑनलाइन इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य नए दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को विवि की कार्यप्रणाली से रू-ब-रू करवाना है। बैठक के दौरान विद्यार्थियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसमें इग्नू में पढ़ाई का तरीका और डिस्टेंस लर्निंग के नियम, असाइनमेंट तैयार करने और उन्हें जमा करने की प्रक्रिया, आगामी परीक्षाओं का शेड्यूल और नियम, स्टडी मटेरियल प्राप्त करने और विवि की डिजिटल व ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने की पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में लगभग 450 विद्यार्थियों ने नया प्रवेश लिया है। इस ऑनलाइन बैठक के लिए गूगल मीट का लिंक सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों के पंजीकृत ई-मेल पते पर भेज दिया गया है। बैठक में छात्रों को विवि की डिजिटल सुविधाओं और पढ़ाई से जुड़े हर जरूरी पहलू से अवगत कराया जाएगा। अध्ययन केंद्र प्रबंधन ने सभी नए विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर इस ऑनलाइन बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों, ताकि उन्हें भविष्य में पढ़ाई और असाइनमेंट के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें