फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय खेल संघ के समारोह में सम्मानित किए गए ये 450 खिलाड़ी

Sat, 30 Jul 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
इंडिया स्पोर्ट्स संघ के सौजन्य से धर्मपुर में खिलाड़ियों के लिए समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया स्पोर्ट्स संघ के सौजन्य से धर्मपुर में खिलाड़ियों के लिए समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में खेल कूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं इंडिया स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी खेलों की अपार संभावनाएं हैं। हिमाचल के धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले करीब 450 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेसबाल और कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के 17 छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले  50 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


100 खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने पर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर इंडिया स्पोर्ट्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष पवन सैमला, कसौली विस क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल कंबोज, पूर्व जिप सदस्य जगदीश पंवर, सामाजिक कार्यकर्ता हरमेल धीमान, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नरेंद्र अत्री, सूरत सिंह, प्रदीप ठाकुर, संजीव ठाकुर, सुनील ठाकुर, कृष्ण डोडा, डॉ. देवेंद्र, मुकेश जंबाल, पंकज ठाकुर, सुरेंद्र कौंडल, शेर सिंह, आदर्श, अर्चना, विशाल, नीलम और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें