फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर खंड की 26 पंचायतों के 174 पोलिंग बूथों पर 450 कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चरणों में करवाएंगे चुनाव, पहले चरण के लिए 24 को रवाना होंगी टीमें
विज्ञापन

पहले चरण में 14,230, दूसरे में 11,709 व तीसरे में 10,749 मतदाता डालेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के तहत 26 पंचायतों के 174 पोलिंग स्टेशनों पर लगभग 450 कर्मी चुनाव करवाने का जिम्मा संभालेंगे। निर्वाचन अधिकारी व खंड विकास अधिकारी धर्मपुर धनीराम पंवर व पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताा कि पहले चरण के मतदान के लिए 24 मई को नौ बसों में कर्मचारियों को पंचायतों में होने वाले मतदान को करवाने के लिए धर्मपुर से रवाना किया जाएगा। उसके बाद 26 मई को मतदान पार्टी चुनाव करवाकर 27 मई को दूसरे चरण के मतदान के लिए रवाना होकर उसी दिन मतदान केंद्र पर जाकर व्यवस्था बनाएंगे और 28 मई को दूसरे चरण के होने वाला मतदान को करवाकर, 29 मई को फिर तीसरे व अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना होंगे। कर्मी उसी दिन मतदान केंद्र को व्यवस्थित कर अंतिम चरण का मतदान करवाएंगे। मतदान कर्मचारियों को वापस लाने के लिए बसों की सुविधा दी जाएगी। निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर ने बताया कि पहले चरण में 14,230 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जबकि दूसरे चरण में 11,709 मतदाता वोट डालेंगे, जबकि अंतिम चरण में 10,749 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उम्मीदवार के समर्थक बूथ मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर रहेंगे। हर मतदान केंद्र पर दो पुलिस कर्मचारी कानून व्यवस्था को संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें