फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने प्रबंधन पर जड़े अनदेखी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत तकनीकी संघ ने प्रबंधन पर जड़े अनदेखी के आरोप
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रबंधन के टालमटोल वाले रवैये से संघ खफा
कल शिमला में बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ होगा धरना
काम के अत्यधिक बोझ के चलते फोरमैन ने की है आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी और उस पर टालमटोल के रवैये से गुस्सए प्रदेश विद्युत तकनीकी बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ 26 को शिमला में प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विशाल धरना करेगा। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कर्मचारियों पर अत्यधिक वर्क लोड बढ़ गया है जिससे वह आत्महत्या तक कर रहे हैं। जब विद्युत बोर्ड प्रबंधन के समक्ष मांगों और समस्याओं को रखा जाता है तो प्रबंधन उसे नजरअंदाज करता है। इसे लेकर मंगलवार को शिमला में प्रबंधन वर्ग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। संघ के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री देवेंद्र संधू ने जारी बयान में बताया कि विद्युत बोर्ड नालागढ़ ट्रांसमिशन विंग में स्पेशल फोरमैन के पद पर कार्यरत जगत राम ने काम के अत्यंत बोझ और अधिकारियों के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली। कारण 220 केवी, 66 केवी और अन्य पावर ग्रिड रेडू़ से आने वाली लाइनें की रखरखाव और मरम्मत का जिम्मा करीब आधा दर्जन तकनीकी कर्मचारियों पर ही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले 220 केवी के टावर की नीचे की प्लेटें और नट बोल्ट आदि सामान गायब हो गया था। इससे यह टावर गिर गया जिसकी बोर्ड जांच कर रहा है। नतीजा यह हुआ कि फोरमैन जगतराम इस दबाव को सहन न कर सका और उसने दबाव में आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि प्रदेश के तकनीकी कर्मचारियों के प्रति बोर्ड प्रबंधन वर्ग हमेशा सौतेला व्यवहार कर रहा है। हर तकनीकी कर्मचारी 10 से 15 घंटे काम कर रहा है, लेकिन जब तकनीकी कर्मचारियों की 48 श्रेणियों की वेतन विसंगतियों और नए पद भरने और विद्युत उपकेंद्रों के 86 पद सृजन की बात आती है तो बोर्ड प्रबंधन वर्ग टालमटोल करता है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को शिमला में विशाल धरना होगा जिसमें बोर्ड प्रबंधक वर्ग का चेहरा बेनकाब किया जाएगा। इस बारे में प्रदेश सरकार और ऊर्जा मंत्री को बताया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
संघ के अध्यक्ष दुनीचंद ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा, महामंत्री नेकराम ठाकुर, अतिरिक्त महामंत्री रामप्रकाश परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, प्रताप राव, चमन लाल, उपाध्यक्ष अरुण ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार सुरेंद्र पराशर, उपाध्यक्ष यूसुफ खान, प्रेस सचिव अनिल सकलानी, वित्त सचिव रणवीर ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय पराशर, धर्मपाल, मदन ठाकुर, पूर्ण वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने फोरमैन जगतराम के निधन पर गहरा शोक जताते हुए परिजनों से संवेदनाएं जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें