फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो से अधिक पानी के कनेक्शन नहीं ले सकेंगे भवन मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो से अधिक पानी के कनेक्शन नहीं ले सकेंगे भवन मालिक
विज्ञापन

नगर परिषद ने हाल में बैठक आयोजित कर दिए निर्देश, तीसरे कनेक्शन पर देना होगा तीन गुना अधिक बिल
वर्तमान में नगर परिषद के तहत हैं करीब सात हजार पानी के कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में अब मकान मालिक दो से अधिक पानी के कनेक्शन नहीं लगा पाएगा। नगर परिषद सोलन में अब मकान मालिकों को दो ही कनेक्शन दिए जाएंगे। यह निर्णय हाल ही में हुई नगर परिषद की बैठक में लिया गया था। हालांकि इसमें वर्तमान समय में लगाए कनेक्शन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जाएगी। लेकिन आगामी समय में नप की ओर से लोगों को सिर्फ दो से ज्याद पानी के कनेक्शन प्रदान नहीं की जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति तीसरा पानी का कनेक्शन लगाता है तो उसे तीन गुना पानी का बिल देना होगा। नगर परिषद के तहत वर्तमान में करीब सात हजार पानी के कनेक्शन हैं, वहीं इसमें से कई लोगों से नगर परिषद ने पानी के बिल के करीब 81 लाख की वसूली करनी हैं। इसमें पानी का बिल समय पर न मिलने के कारण नगर परिषद आईपीएच को भी समय पर उनकी देनदारी पूरी नहीं कर पाती। इस कारण नगर परिषद के अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
बिना बताए काटे जाएंगे कनेक्शन
नगर परिषद के तहत सैकड़ों लोगों ने कई माह से पानी का बिल जमा नहीं करवाया है। नगर परिषद के लाखों रुपये उपभोक्ताओं के पास फंसे हुए हैं। वर्तमान में नगर परिषद ने उक्त लोगों को पानी का बिल जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इसमें नगर परिषद ने उन्हें बिल जमा करवाने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद यदि लोग पानी के बिल जमा नहीं करवाते हैं तो नप से उनके बिजली-पानी के कनेक्शन भी काटेगी। इसके बाद नगर परिषद बिना बताए उक्त कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन मालिक को मिलेंगे सिर्फ दो ही कनेक्शन
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि नप हाल में आयोजित बैठक में भवन मालिकों को सिर्फ दो ही कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। यदि कोई व्यक्ति तीसरा कनेक्शन लगाता है तो उसको इसका तीन गुना अधिक बिज जमा करवाना होगा। उन्होंने लोगों से बिल जल्द से जल्द जमा करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें