फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड में सीसीटीवी बंद, अंधेरे को लेकर कारोबारी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर में पिछले दिनों कारोबारी को धमकाने और कार्यालय में पिस्टल दिखाने के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत व्यापारी पुलिस अधीक्षक मधूसूदन शर्मा से मुलाकात करेंगे। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मालरोड पर सीसीटीवी और शाम को अंधेरा होने से सुरक्षा के चलते पुख्ता प्रबंध की मांग की जाएगी। मालरोड में पुलिस विभाग के लगाए सीसीटीवी काफी समय से खराब पड़े हैं।

इसके वजह से पुलिस को आपराधिक घटनाओं से जुड़े इनपुट नहीं मिल पा रहे हैं। कारोबारी के कार्यालय में घुसने के बाद फरार मफलरधारी आरोपियों की पहचान में सीसीटीवी बड़ी भूमिका निभा सकते थे लेकिन कई जगह इनके बंद होने से आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। अब मालरोड एसोसिएशन ने यह भी फैसला किया है कि सभी कारोबारी अपनी-अपनी दुकानों के बाहर खुद की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी का प्रबंध करेंगे और इसका फोकस मुख्य मार्ग की तरफ रखा जाएगा। इससे पुलिस के सीसीटीवी खराब या बंद होने की सूरत में भी फुटेज बनती रहेगी। शहर में यदि बिजली गुल होती है तो ये सीसीटीवी काम करते रहें, इसका भी प्रबंध दुकानदार करने जा रहे हैं। इस समय मालरोड पर करीब दस दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर निजी सीसीटीवी लगा रखे हैं।
विज्ञापन


एसपी से करेंगे मुलाकात, रखेंगे कारोबारियों का पक्ष
मालरोड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सभी तथ्य सामने रखे जाएंगे। कारोबारियों ने खुद की सुरक्षा के लिए जो सीसीटीवी लगा रखे हैं, उनका फोकस सड़क की तरफ किया जाएगा। पुलिस विभाग से भी मांग की जाएगी कि मालरोड के सभी सीसीटीवी दुरुस्त किए जाएं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


मालरोड पर एलईडी लाइट का देंगे सुझाव : चौधरी
मालरोड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि मालरोड पर अंधेरा पसरा रहता है। इस वजह से रविवार को पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ज्यादा परेशानी आती है। शाम को मालरोड पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसोसिएशन जल्द ही एक बैठक बुलाएगी जिसमें कारोबारियों को उनके खर्च पर एलईडी लाइट लगाने का सुझाव दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें