फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की मान देवी ने जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की मान देवी ने जीता सिल्वर
विज्ञापन

गुवाहटी में में आयोजित की गई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम की 21वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक गुवाहटी असम में किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश ने भी एथलेटिक्स और तीरबाजी में भाग लिया। हिमाचल की मानदेवी ने शॉटपुट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने पूरे भारत वर्ष में हिमाचल का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता के लिए हिमाचल से 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया है। हिमाचल प्रदेश के खेल प्रमुख राज गोपाल नेगी ने बताया कि हिमाचल ने पहली बार यह पदक जीता है। इसके लिए उन्होंने हिमाचल की टीम सहित प्रदेश के कोच कर्म चंद नेगी को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें