फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के मेधावी छात्र सम्मानित
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
स्कूली विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट (सोलन)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायतीराज, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, इस दौरान स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य गीताराम ठाकुर ने वार्षिक शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष रखी। कार्यक्रम में कार्तिक, ओजस, ज्योतिरादित्य, आंशिक, महक, कंचन, राघव, जिगर, आरव, कार्तिक, तेजल, दिया, सुशांत, पलक, नंदिनी, निष्ठा, राजवीर, ध्रुव, वंशिका, विपाशा, दिव्या, नमन, श्रय, तमन्ना, आयुषी, गरिमा, हर्षिता, अमीषा, अनुक्षा, खुशी, चाहत, तनुजा, जतिन, निधि, कृष्णा, कोमल, खेमराज, रखी, प्रकृति, विकास, सुबोधकांत, रजत, जय बरवाल, नेहा, याचना, चंचल, नीरज, दिशांत, जितेंद्र, नेहा, तरुण, पारस, आयुष, विशाल, अमीषा और अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी रतन सिंह पाल, मुख्य प्रवक्ता शिक्षा समिति के संगठन मंत्री तिलकराज, पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, भाजपा ओबीसी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, एडीकेएम के प्रधान बालकराम, रमेश ठाकुर, राकेश गौतम, परमेंद्र ठाकुर, जग्गू, बंटू, ओमप्रकाश, लेखराज, मेहर चंद ठाकुर, धर्मा, जगदीश जग्गी, प्रेम शर्मा, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बालकराम, बीडीओ कुनिहार विवेक पाल बच्चों के अभिभावक स्कूल का सारा स्टाफ और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें