अवैध खनन बंद करवाने के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण
दाड़लाघाट (सोलन)। सूरजपुर पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान वंदना कश्यप की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी छवि नांटा से सोमवार को उनके अर्की स्थित कार्यालय में मिला। इस दौरान ग्रामीणों पंचायत के छाकड़ा गांव में हो रहे अवैध खनन को बंद करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव छाकड़ा में पिछले एक साल से रेत का खनन अवैध रूप से हो रहा है जिसके चलते गांव कोठी, चांगर के 250 लोगों के लिए बिछाई गई बेटी की पेयजल योजना का जल स्रोत लुप्त होने की कगार पर है। इसके चलते गांवों में जल संकट हो गया है। छाकड़ा के लिए बनाया गया लिंक रोड और पिपलुुुघाट-दाड़लाघाट मुख्य सड़क भी इसकी जद में है। सड़क से ऊपर हो रहे भारी खनन से हादसे का भी अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि खनन बंद नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस माकै पर वार्ड सदस्य राम कली, कर्म सिंग कंवर, रमेश कुमार, परवीन, धर्मेंद्र सिंह, मस्तराम, प्रकाश, रूप सिंह, पिंटू, रेनु, विजय सिंह, गंगा दास, दरोगा राम राजू, रिंकू, मुनीश, श्याम लाल आदि मौजूद थे।