फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन को अब झुग्गी झोंपड़ी से जल्द निजात मिलेगी। झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों को सुविधा संपन्न मकान मुहैया करवाए जाएंगे। बीबीएनडीए ने एक बार फिर से इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। पूर्व सरकार के समय बीते वर्ष यह मामला शुरू हुआ था। इसके लिए भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से 15 करोड़ की धनराशि का प्रावधान होना था लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने से मामला शिथिल पड़ गया। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर भुड्ड बैरियर के पास बीबीएनडीए ने जगह का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

केंद्र की एजेंसी भी अपना सर्वेक्षण कर चुकी है और बीबीएनडीए इसके लिए नक्शा तथा डिजाइन भी तैयार कर चुकी है। लेकिन मामला जमीन ट्रांसफर न होने और इसके लिए धन का प्रावधान न होने के कारण अधर में अटका पड़ा हैष बीबीएनडीए क्षेत्र को झुग्गी झोंपड़ी से मुक्त बनाने की इस भावी योजना को सिरे चढ़ाने के लिए बीबीएनडीए ने फिर से कसरत शुरू कर दी है। कम लागत से बनने वाले इन घरों में शौचालय और बिजली-पानी तक की व्यवस्था होगी। बीबीएन में आए दिन झुग्गियों में आग लगने से लाखों की संपत्ति स्वाह होती रहती है। यही नहीं हाल ही में एक बच्चा भी झुग्गियों की आग में जिंदा जल गया था। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले हो चुके हैं। इन घटनाओं के बाद यहां कम लागत के मकान बनाने की योजना बनी थी लेकिन अरसे से इस पर काम नहीं हो रहा। अब योजना पर दोबारा से काम शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रोजेक्ट पर जल्द शुरू होगा काम : चमन
बीबीएनडीए के सीईओ केसी चमन ने कहा कि अथारिटी लो कॉस्ट हाउस मॉडल को लेकर गंभीर हो गई है। इस रुके हुए प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए मामला दोबारा रिव्यू के लिए भेजकर जमीन ट्रांसफर करने तथा धनराशि मुहैया करवाने की मांग की जा रही है ताकि इस कालोनी का जल्द निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें