फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ सोलन ने जब्त किए तीन वाहन

विज्ञापन
फर्राटा भर रही है रोडवेज कलर की नकली बसें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन ने सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर तीन वाहनों को जब्त किया। वीरवार को आरटीओ सोलन ने एक निजी बस, ट्रक व टैक्सी की सीज किया। जानकारी के अनुसार आरटीओ सोलन की टीम वीरवार को सुरक्षा नियमों की पालना न करने पर सोलन से कसौली चल रही निजी बस को सीज किया। यह बस बिना परमिट के ही रूट पर दौड़ रही थी। इससे इस बस में सफर करने वाले यात्री भी सुरक्षित नहीं है। वहीं दूसरे मामले में राजस्थान के एक ट्रक को अपने कब्जे में लिया। यह ट्रक का न तो रजिस्ट्रेशन हुआ है और न ही ट्रक के पास कोई परमिट था। यह ट्रक सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था, जिसे सनवारा में रोककर अपने कब्जे में लिया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ नंबर की टैक्सी को भी सीज किया गया। इसमें विदेशी यात्री सफर कर रहे थे, जिन्हें आरटीओ ने दूसरी टैक्सी के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक पहुंचाया। आरटीओ सोलन मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि वीरवार को तीन वाहनों को सीज किया गया। सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ रहे वाहनों को जब्त करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें