फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक और फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के अटल शिक्षा कुंज कालूझिंडा स्थित महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में जिला आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर लगाया गया। शिविर में विभाग के चिकित्सक जीवन शैली एवं रोगों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेेंद्र सिंह ठाकुर और डॉ. सपना ने बताया कि वर्तमान की भागदौड़ में आजीविका कमाने के चक्कर में मनुष्य स्वास्थ्य को बिल्कुल भूलता जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए मानव को रोजाना निरंतर खाली पेट योग और प्राणायाम करना चाहिए। डॉ. अरविंद गुप्ता ने खान पान पर विशेष ध्यान देने और जंक फूड तथा फास्ट फूड, अत्यधिक नमक, चीनी-मैदे से बने पदार्थ से बचने का सुझाव दिया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी तेजस्वी विजय आजाद ने कहा कि विभाग का यह विशेष प्रयास है कि विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के छात्रों को स्वास्थ्य एवं योग के बारे में जागरूक किया जाए। इस अवसर पर डॉ. सपना, डॉ. कामिनी, डॉ. विजय धीमान, योग शिक्षक हीरा दास, विवि से कर्नल गिल, संजीव भारद्वाज सहित अधिकारी, कर्मचारी और छात्रगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें