फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडा का रवि राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडा के छात्र रवि आनंद का चयन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रवि आनंद ने धर्मशाला में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके आधार पर उसका चयन किया गया।
विज्ञापन


स्कूल के अध्यापक हेमांक कपिल ने बताया की धर्मशाला में हुई एथलेटिक्स में रवि आनंद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इस पर उनका चयन नेशनल के लिए हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव मोदगिल और डीपीई नीलम ठाकुर ने रवि आनंद को स्कूल की ओर से सम्मानित किया। इसके अलावा विद्यालय के अध्यापकों मंदीप कौर, रेखा वर्मा, पूजा अरोड़ा, पवन वर्मा, हरीश शर्मा, वेद प्रकाश, शशि शर्मा ने रवि आनन्द और उसके परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें