फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिना ओटीपी व लिंक के ही निकाल लिए खाते से 41 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने बैंक और पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू की
राशि तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट के बाशा बगेटू निवासी नारायण दत्त के बैंक खाते से शातिरों ने ऑनलाइन 41 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना कंडाघाट और बैंक प्रबंधकों को दी है।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें न तो किसी ने ओटीपी मांगा और न ही उन्होंने किसी वाट्सएप लिंक पर क्लिक किया। इसके बावजूद खाते से 41 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने साइबर क्राइम सेल, थाना कंडाघाट और बैंक शाखा को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर जांच में पता चला कि राशि तीन अलग-अलग नंबर के खातों में ट्रांसफर हुई है।करीब 14 हजार रुपये अभी होल्ड पर हैं। बैंक शाखा प्रबंधक रजनीश रावत ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि राशि कैसे ट्रांसफर हुई, क्या किसी ने फोन का गलत इस्तेमाल किया या यह साइबर ठगी का मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें