फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इंडेन गैस एजेंसी के 4000 उपभोक्ता सिविल सप्लाई को किए ट्रांसफर

Sun, 23 Aug 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार गैस न मिलने की शिकायतों के बाद लिया आईओसी ने फैसला
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को पहले की तरह करवानी होगी बुकिंग, मिलेगा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन की विपुल गैस एजेंसी (इंडेन) के कई उपभोक्ताओं को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को ट्रांसफर कर दिया है। अब इन उपभोक्ताओं को सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की ओर से गैस सिलिंडर की सप्लाई आवंटित की जाएगी।हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर की गई है, जैसे ही बैकलॉग खत्म हो जाएगा, वापस उपभोक्ताओं को एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ट्रांसफर किया गया है, उनमें शहर के छज्जू राम मोहर सिंह फोकल प्वाइंट के गैस उपभोक्ता, नौणी, ओच्छघाट व देवठी शामिल है। इन क्षेत्रों में करीब 3500 से 4000 गैस उपभोक्ता हैं। जिन्हें एक दो दिन में गैस की नियमित सप्लाई मिलनी शुरू होगी। हालांकि उपभोक्ताओं को पहले की तरह ऑनलाइन गैस की बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद उन्हें गैस की सप्लाई पहले की तरह उसी जगह मिल जाएगी, जहां पहले दी जाती थी। वहीं इससे अब गैस एजेंसी का बैकलॉग भी कम होगा। मौजूदा समय में इन क्षेत्रों में करीब 250 से ज्यादा बुकिंग हुई है, जो काफी समय से पेंडिंग चल रही है।
गौरतलब है कि गैस एजेंसी में बैकलॉग को लेकर काफी समय से शिकायतें आ रही थी। एजेंसी के पास हजारों उपभोक्ता है, जबकि गैस का आवंटन काफी देरी से किया जा रहा है। बीते माह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठा था, जिसके बाद निर्णय लिया गया था कि कुछ उपभोक्ताओं को अब सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वहीं उसी के तहत अब यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विपुल गैस एजेंसी के कुछ उपभोक्ताओं को अस्थायी तौर पर सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के लिए ट्रांसफर किया गया है। एक दो दिनों में इन क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की सप्लाई भेजी जाएगी। उपभोक्ताओं को पहले की तरह गैस की बुकिंग करवानी होगी। जैसे ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी वापस उपभोक्ताओं को एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। - श्रवण हिमालयन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें