फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में 4,000 उपभोक्ताओं को कूड़े के बकाया बिल का झटका, निगम जारी करेगा नोटिस

Mon, 12 Oct 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सोलन ने ऐसे परिवारों को किया चिह्नित, नए बिल के साथ पुराना भी करना होगा भुगतान
विज्ञापन

पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी में नगर निगम प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने के कारण करीब 4,000 उपभोक्ताओं को अब तक कूड़े के बिल नहीं मिले हैं। अब निगम ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर बकाया शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है। इससे संबंधित परिवारों को नए बिल के साथ पुराने बकाया शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। इसके लिए निगम ने उपभोक्ताओं नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है।
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, सोलन शहर में करीब 23,500 घर हैं, जबकि कूड़ा शुल्क सूची में केवल 19,500 उपभोक्ता दर्ज हैं। शेष करीब 4,500 परिवारों का रिकॉर्ड निगम के पास नहीं है। निगम प्रशासन के अनुसार, इससे शुल्क वसूली प्रभावित हो रही है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को रिकॉर्ड में शामिल कर बकाया राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट:
सात वार्डों में जारी किए नोटिस
नगर निगम ने कूड़ा शुल्क और संपत्ति कर के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वार्ड नंबर एक से सात तक करीब 941 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 491 बकायेदार वार्ड नंबर दो में हैं। वार्ड नंबर दो, तीन और चार से ही करीब 58 लाख रुपये का कूड़ा शुल्क वसूलना है। अन्य वार्डों में भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

इनसेट:
बिल जमा नहीं किया तो कट सकता है पानी का कनेक्शन
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कूड़ा शुल्क और संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे जा सकते हैं। निगम कूड़ा शुल्क को भी पानी के कनेक्शन से जोड़ने की प्रक्रिया अपना रहा है। कनेक्शन दोबारा बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को कूड़ा शुल्क, पानी के बिल और संपत्ति कर के भुगतान की रसीदें निगम कार्यालय में दिखानी होंगी।
विज्ञापन


कोट
कूड़े के बिल के करीब चार हजार उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अब तक नगर निगम के पास नहीं था। इन घरों को आज तक बिल नहीं मिले हैं। ऐसे मामलों में जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों को कूड़े का बिल नहीं मिला है, वे निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। - सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें