बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला बैरियर पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने घरेलू गैस सिलिंडरों से भरा एक ट्रक पकड़ा। चालक सिलिंडरों का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर विभाग ने ट्रक को सीज कर लिया है। विभाग ने ट्रक चालक पर 58 हजार रुपये जुर्माना किया है।
बीबीएन में अवैध तौर पर गैस की कालाबाजारी खूब फल-फूल रही है। बरोटीवाला बैरियर पर मंगलवार को ईटीओ रूटीन जांच कर रहे थे कि घरेलू गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक रोका गया। जब उसके कागजात दिखाने को कहा गया तो चालक कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
ईटीओ सुरेश ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक के पास मौके पर कागजात नहीं थे। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त किया है।