फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन से आज चलेंगी 40 अतिरिक्त बसें

Tue, 10 Nov 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन के कामगारों को दिवाली पर यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम ने 40 अतिरिक्त बसें चलाई है। यह सभी बसें मंगलवार सुबह से चालू हो गई।  बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ में उद्योगों में कार्य करने वाले कामगार दिवाली पर अवकाश होने के कारण मंगलवार को ही अपने घरों को रवाना हो गए। कामगारों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बद्दी व नालागढ़ से चालीस अतिरिक्त बसें चलाई है जिसमें 20 बसें नालागढ़ डिपो, 10 ऊना व 10 परवाणू से मंगाई गई है।
विज्ञापन


यह सभी बसें ऊना, मंडी, दिल्ली, अंबाला, चंडीगढ़, बिलासपुर व चंबा को सीधी जाएंगी। चंबा के लिए विभाग ने एक नई बस हाल में ही शुरू की है जिसे शिमला से जोड़ा गया है। शिमला से यह बस 4.40 बजे रवाना होती है तथा नालागढ़ से यह बस साढ़े 9 बजे चंबा के लिए रवाना होती है। वहीं चंबा से आने वाली बस सुबह पौने छह बजे नालागढ़ से शिमला के लिए रवाना होती है।

नालागढ़ के अड्डा प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि नाइट ड्यूटी करने वाले कामगार मंगलवार सुबह व नाइट ड्यूटी करने वाले कामगार बुधवार सुबह दिवाली मनाने के लिए अपने घरों को रवाना होंगे। इसे देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसे चलाई है। क्षेत्रीय प्रभारी सुरेश धीमान ने बताया कि यह बसें अभी कामगारों को छोड़ने के लिए लगाई गई है। उसके बाद कामगारों को लेने के लिए चंडीगढ़, अंबाला, ऊना के लिए भी बसें लगाई जाएंगी। नालागढ़ से सीधे बसे मंडी के लिए भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें