फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला में 397 व्यावसायिक सिलिंडरों का स्टॉक, उपभोक्ताओं को गुमराह न करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त और खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसियों के साथ की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


बुकिंग साइट भी हो रही हैंग, बार-बार फोन करने से आ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। व्यावसायिक सिलिंडरों की रिफिलिंग बंद होने के बाद जिले में लगातार स्टॉक घटता जा रहा है। जिलेभर में वीरवार को व्यावसायिक सिलिंडरों का स्टॉक मात्र 397 रह गया है। वहीं, अब गैस एजेंसियों को गुमराह न करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर कोई गैस कंपनी लोगों को गुमराह करती है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निजी स्कूल, कॉलेज व अस्पताल पत्र के माध्यम से सिलिंडरों की डिमांड एजेंसियों को भेज सकते हैं। इसके बाद ही उन्हें सिलिंडर की उपलब्धता हो सकेगी। वीरवार को उपायुक्त मनमोहन शर्मा व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गैस कंपनी के साथ एजेंसी मालिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश जारी किए कि लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति निर्बाध तरीके से की जाए। अगर गैस एजेंसी घरेलू गैस सिलिंडरों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को देती है तो भी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने गैस एजेंसियों से स्टॉक का विवरण भी जाना। इस दौरान पता चला कि सोलन जिले में सात ट्रक घरेलू गैस लेकर पहुंचे हैं। लोगों को बुकिंग पर गैस सिलिंडरों की सप्लाई की जा रही है। वहीं, अचानक सिलिंडरों को लेने की लगी होड के कारण लोग बार-बार बुकिंग करवाने के लिए फोन कर रहे हैं। इससे बुकिंग साइट पर भी लोड बढ़ गया है। कई बार साइट हैंग हो गई है। इस कारण बुकिंग करवाने में दिक्कत का सामना लोग कर रहे हैं। हालात यह भी है कि 25 दिन से पहले ही सिलिंडर बुक लोगों ने करवाना शुरू कर दिया है, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है क्योंकि लोगों को अब नियमों के अनुसार ही सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। जिले के निजी स्कूलों और कॉलेजों समेत अस्पतालों में भी आसानी से सिलिंडरों को पहुंचाने का कार्य गैस एजेंसियों की ओर से किया जा रहा है।

इनसेट
व्यावसायिक प्रतिष्ठान मिट्टी तेल व कोयले की दे डिमांड
व्यावसायिक सिलिंडरों की रिफिलिंग बंद होने से प्रतिष्ठानों और उद्योगों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। हालांकि विभाग की ओर से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिट्टी तेल व कोयले की डिमांड देने के लिए भी कहा है, ताकि इसे उपलब्ध करवाया जा सके। तेल कंपनियों ने बताया है कि मिट्टी तेल उनके पास पड़ा हुआ है। डिमांड आने के बाद इसे उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों को आसानी से गैस उपलब्ध हो रही है। गैस कंपनियों के पास भी भरपूर स्टॉक है। लोगों से आग्रह है कि वे परेशान न हो और निर्धारित समय के साथ अपनी बुकिंग करवाएं। वीरवार को गैस कंपनियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में सिलिडरों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
-मनमोहन शर्मा ,उपायुक्त, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें