फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नियमों के उल्लंघन पर किए 367 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट, काले शीशे लगी गाड़ियों और अस्थाई नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के तहत 367 चालान किए गए, जिनमें से 54 चालान बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के किए गए। भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसकी पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, काले शीशे का प्रयोग न करें और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां न चलाएं।
विज्ञापन







बद्दी पुलिस की जुआ अधिनियम के तहत की कार्रवाई
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना नालागढ़ व मानपुरा के तहत आम जनता को जुआ खेलने के लिए प्रेरित करने वाले दो आरोपियों विपिन सैणी और रवि पाल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों थानों में दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए। आरोपियों से कुल 9440 रुपए की नकदी बरामद की गई है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें