फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 361 प्रतिभागियों ने दी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा

विज्ञापन
नालागढ़ में एबीवीपी की ओर से आयोजित स्वामी विवेकानंद समान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते  हुए
विज्ञापन
एबीवीपी की ओर से आयोजित इस परीक्षा में नालागढ़ में बनाए गए थे दो सेंटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता पूरे हिमाचल प्रदेश में एक साथ आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिला संयोजक सौम्या भंडारी ने बताया कि नालागढ़ में इस प्रतियोगिता के लिए कुल 473 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 361 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एक केंद्र आर्यन पब्लिक स्कूल और दूसरा राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में बनाया गया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रखे गए हैं आकर्षक पुरस्कार

राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार जीतने वाले को 31 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 21 हजार व तीसरे को 15 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। जिलास्तरीय पर पहला पुरस्कार 10 हजार, दूसरा 7 हजार व तीसरा 5 हजार रुपये रखा गया है। विद्यार्थियों में इस प्रतियोगिता को लेकर अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर यह प्रतियोगिता युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें