फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गीता पर हाथ रखकर देश की रक्षा की शपथ लेकर सेना में शामिल हुए 360 अग्निवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
14 जीटीसी सुबाथू में आयोजित परेड का ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

24 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों के 8वें बैच का प्रशिक्षण हुआ पूरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। 14 जीटीसी सुबाथू में शनिवार को आयोजित कसम परेड में 360 अग्निवीरों ने देश की रक्षा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। 24 सप्ताह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अग्निवीरों के आठवें बैच ने गीता पर हाथ रखकर भारतीय सेना में शामिल होने की औपचारिक शपथ ग्रहण की। कसम परेड समारोह में 14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेंटर की परंपरा के अनुसार सेना के धर्मगुरु ने अग्निवीरों को शपथ दिलाई। जवानों ने गीता पर हाथ रखकर देश और संविधान की रक्षा करने और हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने सेना के विशेष वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। उन्होंने अग्निवीरों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि 14 जीटीसी से प्रशिक्षण प्राप्त यह बैच भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए अपनी अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन

समारोह के दौरान सेना के पाइप बैंड ने देशभक्ति की मधुर धुनें प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कसम परेड को देखने के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अग्निवीरों के अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें