फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की टीम से मिलने पहुंचे अभिभावकों को गेट पर रोका, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड टीम से नहीं मिलने
विज्ञापन

दिए अभिभावक, गेट पर जड़ा ताला
गुस्साए अभिभावकों ने निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, जांच टीम की गाड़ी घेरी
फीस वृद्धि की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी टीम, अपना पक्ष रखना चाहते थे अभिभावक
जांच टीम ने दिन भर प्रधानाचार्या के कार्यालय में खंगाला रिकॉर्ड, पीछे के दरवाजे से निकाली टीम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में सोसायटी के अधीन चल रहे एक निजी स्कूल के गेट पर वीरवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों को जैसे ही सीबीएसई की जांच टीम के स्कूल में होने की सूचना मिली, वे स्कूल के बाहर एकत्र हो गए और मिलने की मांग करने लगे। अभिभावकों की बढ़ती भीड़ देख स्कूल प्रबंधन ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और किसी को स्कूल के अंदर आने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

अभिभावक लंबे समय से स्कूल में बढ़ी हुई फीस और गैर जरूरी फंड वसूलने के खिलाफ उग्र आंदोलन कर रहे हैं। स्कूल परिसर में पहले भी प्रदर्शन हुए। इसकी शिकायत सीबीएसई बोर्ड तक पहुंची और टीम वीरवार को औचक निरीक्षक करने पहुंची थी। टीम ने दिन भर प्रिंसिपल के कार्यालय में रिकॉर्ड खंगाला। इस बीच अभिभावक गेट पर प्रदर्शन करते रहे। अभिभावकों ने टीम की गाड़ी को भी घेर लिया और चालक को गाड़ी ले जाने से रोक दिया। दरअसल, गेट पर प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों को किसी ने सूचना दी कि टीम के सदस्यों को दूसरे रास्ते से बाहर निकाल दिया गया है। इससे नाराज अभिभावकों ने ठोडो मैदान में खड़ी गाड़ी को वहां से नहीं जाने दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चों से जबरन उगाही की जा रही है। सोसायटी के माध्यम से स्कूल चलने की वजह से मध्यम परिवार के बच्चे ही यहां पढ़ाई करते हैं। अब अचानक फीस बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वे अपनी शिकायत सीबीएसई की टीम के सामने रखना चाहते थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन्हें मिलने ही नहीं दिया। स्कूल प्रिंसिपल ने अपना फोन बंद कर दिया। स्कूल के फोन पर बार-बार संपर्क करने के बावजूद किसी ने नहीं उठाया। अभिभावक स्कूल के इस रवैये से खासे नाराज हैं और उन्होंने आगे भी प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें