फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में महिलाओं को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन, अपराजिता कार्यक्रम में गूंजे गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। हां नारी हूं मैं, शक्ति का स्रोत हूं मैं का नारा नालागढ़ के रावमापा राजपुरा में खूब गूंजा। अमर उजाला के महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम अपराजिता में न केवल नारी के अधिकारों, सुरक्षा के प्रति जागरूकता की अलख जगाई बल्कि सरकारी योजनाओं से संबंधित छात्राओं की शंकाओं का निवारण भी किया। कार्यक्रम में खंड चिकित्साधिकारी नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल मुख्यातिथि रहे। प्रशासन से नायब तहसीलदार हेमचंद कश्यप और थाना प्रभारी नालागढ़ राजकुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अदित कंसल ने की। खंड विकास कार्यालय से कार्यवाहक बीडीओ दिगविजय रतन व एसईबीपीओ संजीव पुरी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन से किया। मुख्यातिथि बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए पीएनडीटी एक्ट है जिसमें आम लोगों की सहभागिता अनिवार्य है।
विज्ञापन

इन्होंने दी प्रस्तुति
छात्राओं में वाणी, किरण शामल, पूजा, नंदिनी, रश्मि, सीमा, सोनी, कविता शर्मा, काजल, प्रिया, जीवनजोत आदि ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। जीवनजोत व किरण शामल ने महिला सशक्तीकरण पर भाषण दिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर किरण शामल, पूजा, नंदिनी, कविता शर्मा, कविता ठाकुर, हिमानी, राजिंद्र कौर और नेहा ठाकुर ने लघुनाटिका प्रस्तुत की। वहीं पुलिस के सिखाए आत्मरक्षा के गुरों का छात्राओं ने प्रदर्शन किया। शब्बो, दीक्षा, ममता, कशिश, हरदीप, मनीषा, मंदीप, दीक्षा, गुरप्रीत, तनु ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें