फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों के हड़ताल से 100 करोड़ के चेकों नहीं हो सका भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन संशोधन में की जा रही देरी और बैंकों के विलय के विरोध में की गई हड़ताल से जिला भर के सरकारी बैंक बंद रहे। बैंकों में प्रतिदिन काम करवाने आने वाले लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार यह हड़ताल हुई है। इससे पहले 21 दिसंबर को बैंक अधिकारियों की यूनियन ने हड़ताल की थी। बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर दोबारा से आवाज बुलंद कर नारेबाजी भी की। जिला भर में बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अभी तक 100 करोड़ के चेकों का भुगतान नहीं हो सका।

सोलन माल रोड पर की नारेबाजी
सोलन में यूएफबीयू के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने मालरोड पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। बैंकों के बंद रहने से आम जनमानस को भी काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कनवीनर राजेश शाकिया ने बताया कि इस प्रदर्शन में देश भर से 10 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल का आयोजन केंद्र सरकार की बैंकों के विलय की नीति के विरोध में किया गया। बताया कि हाल ही में सरकार ने तीन बैंकों बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक, देना बैंक के विलय को मंजूरी दी है। सरकार ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि बैंकों के विलय करने से बैंकों की भारी भरकम एनपीए की वसूली कैसे होगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों की ओर नहीं दिया जा रहा ध्यान
उन्होंने बताया कि यह विलय केवल बड़े पूंजीपतियों को राहत पहुंचाने के लिए इस मुद्दे से कर्मचारियों का ध्यान भटकाने के लिए किया है। बैंकों के लंबित पड़े वेतन वृद्धि के मुद्दे पर सरकार के टालमटोल की नीयत पर सवाल उठाए गए। कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में आंदोलन को ओर ज्यादा उग्र किया जाएगा। अगर कर्मचारियों की मांगों को पूरा न किया गया तो आने वाले लोकसभा चुनावों में इसका बहुत ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस मौके पर अशोक रावत, राजीव उप्पल, एआईबीओसी से एनएल परिहार, सालिग राम, इशान गौतम, एआईबीईए से आईएस रावत, एआईबीओए से पंकज कुमार, गणेशम, राजेश शाकिया, एनसीबीई से विजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


नालागढ़ में भी रही बैंकों की हड़ताल
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी संघ के शिमला मंडल के कार्यकारिणी सदस्य हरिराम धीमान, भारतीय स्टेट बैंक के अश्वनी घई व टीआर शर्मा ने बताया कि बुधवार को नालागढ़ के सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे और बैंकों में कार्य बिल्कुल ठप रहा। उन्होंने कहा कि बैंकों में एक नवंबर 2017 से नए वेतनमान देय है लेकिन आईबीए और सरकार पहले दो फीसदी और छह प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव देकर बैंक कर्मचारियों का अपमान कर रही है। बैंक कर्मचारी सरकारी योजनाओं को लागू करने में मुख्य भूमिका निभा रहे है। इस अवसर पर सतीश कुमार, चंदन कुमार, दीपक बिष्ट, दीपक शंगलु, अंकित सैनी, कुलविंदर कौर, इलाहाबाद बैंक से हनी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें