फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की ऑनलाइन ब्रिकी से नराज दवा विक्रेता, कल बंद रखेंगे दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ब्रिकी से नाराज दवा विक्रेता, कल बंद रखेंगे दुकानें
विज्ञापन

लोगों की सेहत से खिलवाड़ का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री पर नाराजगी जताते हुए बंद का एलान किया है। जिला सोलन के केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र सूद और महासचिव रुण तेहरान ने बताया कि एक दिवसीय बंद का 28 सिंतबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंद का मुख्य मकसद दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री को रोकना है। उन्होंने बताया कि दवाइयों की इस बिक्री से आम जनमानस की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। इस ब्रिकी से देश के सभी दवाई विक्रेता रोष में है। साथ ही यह बिना लाइसेंस के ब्रिकी को बढ़ावा दे रहे हैं। ऑनलाइन बिक्री से एमटीपी किट्स, सलाइडनाफिल, टोडालाफिल, कोडिन को बिना रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टीशनर की सलाह के उपलब्ध करवाया जा रहा है जो सरासर गलत है। मरीज को बिना चेक किए ई-प्रिस्क्रिप्शन का दावा करने के साथ कमीशन भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें