फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में मकान से 314 ग्राम चरस बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 03 Nov 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मकान में दी दबिश, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के वार्ड-2 में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर 314 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मकान मालिक जसविंदर कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जसविंदर कुमार के मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान अलमारी से चरस की नौ बत्तियां, 21 गोलियां और आठ चपातियां बरामद हुईं। इनका कुल वजन 314 ग्राम पाया गया। मौके से अवैध कारोबार में इस्तेमाल होने वाला एक तराजू भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी सामान कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नालागढ़ में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के साथ इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें