फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी निकायों में 31320 मतदाता करेंगे 133 उम्मीदवारों का फैसला

विज्ञापन
31320 voters to decide the fate of 133 candidates in urban local body elections
विज्ञापन
शहरी निकायों में 31320 मतदाता करेंगे 133 उम्मीदवारों का फैसला
विज्ञापन

बद्दी, नालागढ़ और परवाणू नप और अर्की नपं के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास के बाद नौ को रवाना होगी पोलिंग पार्टी
10 जनवरी को आठ से चार बजे तक होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिला की तीन नगर परिषद सहित एक नगर पंचायत अर्की में 10 जनवरी को नगर निकाय के चुनाव होंगे। इसमें कुल 31 हजार 320 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर 133 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारी की ओर तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से पोलिंग पार्टियों का प्रथम पूर्वाभ्यास पूर्ण कर लिया है। अंतिम पूर्वाभ्यास नौ जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद पार्टियों को संबंधित बूथों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी।
यहां इतने वार्ड और मतदाता
नगर परिषद नालागढ़ के नौ वार्डों में कुल 7503 मतदाता, नगर परिषद बद्दी के नौ वार्डों में कुल 15118 मतदाता, नगर परिषद परवाणू के नौ वार्डों में कुल 6530 मतदाता और नगर पंचायत अर्की के सात वार्डों में कुल 2169 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर परिषद नालागढ़ में नौ, नगर परिषद बद्दी में 14, नगर परिषद परवाणू में नौ तथा नगर पंचायत अर्की में सात मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

यहां इतने उम्मीदवार
नगर निकाय चुनावों के लिए कुल 133 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नगर परिषद बद्दी के लिए 47, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 41, नगर परिषद परवाणू के लिए 25 तथा नगर पंचायत अर्की के लिए 20 नामांकन प्राप्त हुए। इसमें त्रुटिरहित मतदान के लिए कुल 39 पोलिंग पार्टियां कार्यरत रहेंगी।
विज्ञापन

ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच पूर्ण
अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि नगर परिषद नालागढ़, बद्दी, परवाणू और नगर पंचायत अर्की के लिए मतदान होगा। तीनों नगर परिषदों और एक नगर पंचायत के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच दो जनवरी को पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें