फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को करवाई रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में आगामी 10 जनवरी को होने जा रहे चुनावों के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया से प्रथम दौर की रिहर्सल करवाई गई। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नगर परिषद नालागढ़ में आगामी 10 जनवरी को होने जा रहे मतदान के संबंध में 12 पोलिंग पार्टियों सहित लगभग 60 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान से समूची प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन के संबंध में विस्तृत और व्यवहारिक जानकारी दी गई। ईवीएम के संबंध में विस्तृत जानकारी मुख्य प्रशिक्षक राकेश ने दी गई। इसके बाद में ईवीएम पर व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया। नगर परिषद नालागढ़ में नौ वार्डों में से आठ वार्डों में 10 जनवरी को मतदान होगा जबकि वार्ड-नौ में इकलौती उम्मीदवार होने से उसे निर्विरोध चुन लिया है। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को नगर परिषद नालागढ़ की सभी पोलिंग पार्टियों को अंतिम दौर की रिहर्सल करवाने के बाद उन्हें ईवीएम समेत मतदान से संबंधित सामग्री दी जाएगी। उसी दिन सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें